मोहनलालगंज: डीजे विवाद की पुरानी रंजिश में खूनी हमला, युवक का सिर फोड़ा गया
लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के गौसनगर गांव में डीजे बजाने को लेकर हुई पुरानी रंजिश हिंसक झड़प में बदल गई। पीड़ित अवधेश कुमार के अनुसार, गांव के सरवन कुमार, अनुल कुमार, राजाराम लोधी और करन ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर में चोट आई।