ब्यावर: सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन संपन्न, बिंदोली से लेकर विदाई तक हुए कार्यक्रम
Beawar, Ajmer | Apr 19, 2026 रावणा राजपूत सभा ब्यावर की ओर से छठा सामूहिक विवाह सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि सुबह टेकरी वाले बालाजी मंदिर से बिंदोली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रावणा राजपूत सभा भवन पहुंची, जहां बारात का स्वागत हुआ।