शेखपुरवा गांव में मंगलवार 3 बजे 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक बाइक तथा एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है।जो शेखपुरवा का है।थानाध्यक्ष ने बताया की सूचना के आधार पर शेखपुरवा से अजय कुमार के बाइक पर टंगा 6 लीटर तथा उसके घर के कमरे में लगा पलंग के नीचे से 4 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है।