हनुमानगढ़: फर्जी दस्तावेज व रजिस्ट्री के जरिए संपत्ति कब्जाने का आरोप, बीकानेर से दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर मुकदमा दर्ज
डबलीबास मोलवी ग्राम पंचायत क्षेत्र की पैतृक संपत्ति को लेकर धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। इस संबंध में बीकानेर में दर्ज जीरो नम्बर एफआईआर को क्षेत्राधिकार के आधार पर हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।