भदेसर: मंडफिया स्थित सांवलियाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे युवक-युवती की बाइक हादसे का शिकार, डेलवास के पास दोनों गंभीर घायल
रविवार रात 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर डेलवास के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों मंडफिया स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस को स