शामली: शामली के भैंसानी इस्लामपुर में दूध पीने के बाद परिवार के 8 लोगों की बिगड़ी हालत, करानी पड़ी भर्ती
Shamli, Shamli | May 19, 2026 शामली के गांव भैसानी इस्लामपुर में दूध पीने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की हालत बिगड़ने की घटना प्रकाश में आई है। परिवार के लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार हुआ। बताया जा रहा है कि दूध के संभवत: दूषित होने के कारण परिवार के लोगों की हालत बिगड़ी। पीड़ितों में मुस्तफा, फरमान, फरीन, उमर, आलिया, दरक्षा, गुलिस्ता व जाहिदा शामिल है।