गिरिडीह: होटल अशोक इंटरनेशनल में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक आयोजित
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की बैठक रविवार को डेढ़ बजे तक होटल अशोक इंटरनेशनल में हुई। जिसमें मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और प्रान्त महामंत्री दिलीप वैद्य उपस्थित हुए।बैठक में पिछले कार्यक्रम की समीक्षा की गई एवं आगामी वीर हिन्दू विजेता हिन्दू राष्ट्रीय बजरंग दल प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग को लेकर चर्चा हुई।।