कांके: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवती ने छत से कूदकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jun 30, 2024 रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवती ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती अपने से प्रेमी से बात करते करते छत से कूद गई। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है।