कांके: रांची के पारस अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, दुर्घटना में घायल हुआ था बच्चा
Kanke, Ranchi | Jun 30, 2024 रांची के पारस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बच्चा ठीक था तो उसकी अचानक मौत कैसे हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बच्चे को हल्की चोट लगी थी, जिसके बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल लाया गया था।