कांके: रांची के मुरी स्टेशन पर आरपीएफ ने एक यात्री का ट्रेन में छूटा हुआ बैग बरामद कर किया वापस
Kanke, Ranchi | Jun 30, 2024 रांची के मुरी स्टेशन पर तैनात आरपीएफ को सूचना मिली कि एक यात्री का बैग ट्रेन में छूट गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ उक्त ट्रेन में पहुंचकर यात्री का छूटा हुआ बैग बरामद किया। बैग बरामद होने के बाद आरपीएफ द्वारा उस यात्री को बैग मिलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद यात्री आरपीएफ पोस्ट पहुंचा, जिसे उचित प्रमाण देने के बाद बैग वापस कर दिया गया।