Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जन संपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-902 दिनांक:-13 जुलाई 2026, ================== श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की अद्मतन क्रियान्वयन के दृष्टिगत संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक काआयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों एवं वरीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की अद्यतन प्रगति की विभागवार समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में माननीय न्यायालय से संबन्धित मामलें एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग, योजना विभाग,आरटीपीएस काउंटर, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, सीपी ग्राम,निलाम पत्र वाद तथा जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में सोमवार एवं शुक्रवार को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति,खगड़िया पूर्णिया फोर लेन के निर्माण कार्य तथा डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर गहन समीक्षा किया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निष्पादन तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर और राजस्व संबंधित कार्यों तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त लोक सेवाओं के आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित करें। पूर्णिया में छः प्रखण्डों में डिग्री कॉलेज क्रमशः अमौर, बैसा, श्रीनगर, के नगर, रुपौली तथा जलालगढ़ में संचालन की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि 15 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी और संबम्धित वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक संसाधनों की सुदृढ़ व्यवस्था के साथ डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन एवं संचालन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां ससमय सुनिश्चित करें। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की प्राथमिकता के आधार पर खगड़िया- पूर्णिया फोर लेन निर्माण कार्यों से संबंधित कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सेवा संवाद समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन नियमानुसार सुनिश्चित करें। पंचायतों में खेल क्लब के निर्माण हेतु जिस अंचलाधिकारी द्वारा जमीन का प्रस्ताव उपलब्ध नहीं कराया गया है। संबंधित अंचलाधिकारी को‌ निर्देश दिया गया निर्धारित समय सीमा के अंदर उपयुक्त जमीन का प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, वरीय पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

1 views | Purnia, Bihar | Jul 13, 2026

MORE NEWS

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों को किया धन्यवाद....
#CMSamratChoudhary #BiharSarkar #biharnews #reels #bihar

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों को किया धन्यवाद.... #CMSamratChoudhary #BiharSarkar #biharnews #reels #bihar

Purnia East, Purnia | Jul 13, 2026

बांकीपुर उपचुनाव: 'सुदर्शन चक्र चलाएंगे': वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप, बोले-पता है क‍िसने की साजिश....
#TejPratapYadav #veenamanvi #janshaktiparty #bankipur #viralvideos

बांकीपुर उपचुनाव: 'सुदर्शन चक्र चलाएंगे': वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप, बोले-पता है क‍िसने की साजिश.... #TejPratapYadav #veenamanvi #janshaktiparty #bankipur #viralvideos

Purnia East, Purnia | Jul 13, 2026

पूर्णिया के रामपुर पंचायत अंतर्गत कारीकोशी नदी पर बनने वाले पुल को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं।
निर्माण स्थल पर लगे शिलापट्ट के अनुसार, 20 अगस्त 2025 से कार्य शुरू होना था और 19 अगस्त 2027 तक इसे पूरा किया जाना है। लेकिन जब Purnea Central News की टीम मौके पर पहुंची, तो तस्वीर कुछ और ही दिखाई दी।
धरातल पर न तो निर्माण कार्य चलता दिखा, न मशीनें, न मजदूर और न ही ऐसा कोई संकेत मिला जिससे लगे कि परियोजना पर काम जारी है।
ऐसे में स्थानीय लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या निर्माण कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ? अगर नहीं, तो इसकी वजह क्या है? क्या परियोजना में देरी हुई है, या कोई अन्य प्रशासनिक कारण है?
अब जिम्मेदार विभाग और संबंधित अधिकारियों से यह अपेक्षा है कि वे इस परियोजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करें, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके और पुल निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके।
आप भी अपनी राय कमेंट में बताइए—क्या ऐसी परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी होनी चा�

पूर्णिया के रामपुर पंचायत अंतर्गत कारीकोशी नदी पर बनने वाले पुल को लेकर अब कई सवाल उठ रहे हैं। निर्माण स्थल पर लगे शिलापट्ट के अनुसार, 20 अगस्त 2025 से कार्य शुरू होना था और 19 अगस्त 2027 तक इसे पूरा किया जाना है। लेकिन जब Purnea Central News की टीम मौके पर पहुंची, तो तस्वीर कुछ और ही दिखाई दी। धरातल पर न तो निर्माण कार्य चलता दिखा, न मशीनें, न मजदूर और न ही ऐसा कोई संकेत मिला जिससे लगे कि परियोजना पर काम जारी है। ऐसे में स्थानीय लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। क्या निर्माण कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ? अगर नहीं, तो इसकी वजह क्या है? क्या परियोजना में देरी हुई है, या कोई अन्य प्रशासनिक कारण है? अब जिम्मेदार विभाग और संबंधित अधिकारियों से यह अपेक्षा है कि वे इस परियोजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करें, ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके और पुल निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके। आप भी अपनी राय कमेंट में बताइए—क्या ऐसी परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी होनी चा�

Purnia East, Purnia | Jul 13, 2026