बहोरीबंद: बहोरीबंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रॉली चोरी के बाद बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव, गाय की मौत... ग्रामीणों ने दबोचे चोर
कटनी के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में ट्रॉली चोरी के बाद कल गुरुवार की रात करीब 10 बजे हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सिंदुरसी गांव से ट्रॉली चोरी कर भाग रहे आरोपियों का ग्रामीणों ने पीछा किया। बचने की कोशिश में आरोपियों ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से एक गाय को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।