मिर्ज़ापुर: जनपद न्यायालय में रीडर के पद पर तैनात कर्मचारी का ई-रिक्शा चालक बैग लेकर हुआ फरार
जनपद न्यायालय में रीडर के पद पर तैनात कर्मचारी का ई-रिक्शा चालक बैग लेकर फरार हो गया। वह शुक्रवार की देर शाम रमईपट्टी से स्टेशन जाने के लिए ई रिक्शा पर बैठे थे।चौराहा पर ही दुकान से सामान लेने लगे तभी मौका पाकर ई रिक्शा चालक उनका बैग लेकर फरार हो गया। उन्होंने काफी तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।