मिर्ज़ापुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कचहरी परिसर में ट्रांसजेंडरों के साथ बैठक की, सुनी गई उनकी समस्याएं
कचहरी परिसर में शनिवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ट्रांसजेंडरों के साथ बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर की न्यायालय और कोतवाली में आने वाली समस्याएं थी। इस बैठक में मौजूद ट्रांसजेंडरों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखी।