भागलपुर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में जगदीशपुर थाना पुलिस ने अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में गश्ती के दौरान संदिग्ध स्थिति में एक ट्रैक्टर को रोका गया।