इंदौर: एमआईजी क्षेत्र में हुई प्लाट बेचने के नाम पर एक करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी, फरियाद की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
Indore, Indore | May 26, 2024 इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में प्लाट बेचने के नाम पर तीन लोगों के द्वारा एक फरियादी के साथ एक करोड़ 20 लख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। जिसमें फरियाद अजय कुमार के द्वारा थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन आरोपी गिरीश खंडेलवाल, सुचिता खंडेलवाल और सुनील खंडेलवाल के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।