सेवा संकल्प अभियान 2026
मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने स्वामित्व निष्पादन एवं पंजीयन प्रक्रिया का लिया जायजा हितग्राहियों से की चर्चा,
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी
मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने जिले के भ्रमण के दौरान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के तहत संचालित पंजीयन प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर योजना के क्रियान्वयन एवं पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली।
मुख्य सचिव ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना की हितग्राही श्रीमती पार्वती बाई के पंजीयन की पूरी प्रक्रिया को स्वयं देखा। उन्होंने पंजीयन प्रक्रिया में गवाह के रूप में उपस्थित श्री नरेंद्र चौरे एवं श्री गिरधारी चौरे से भी चर्चा की तथा पंजीयन की प्रक्रिया और इसमें लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इसके पश्चात मुख्य सचिव ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, पांजरा कलां का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध निरीक्षण पंजीयों का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं केंद्र की व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
मुख्य सचिव ग्राम पंचायत निमसाड़िया भी पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामित्व निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के तहत चल रही प्रक्रिया की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों से अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने लोक सेवा उपकेंद्र के संचालक से भी चर्चा कर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने योजनाओं के मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने तथा नागरिकों को शासकीय सेवाओं की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, डीआईजी श्री संतोष सोलंकी, एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh