शिवपुरी नगर: हनुमान कॉलोनी में चोरों का आतंक: घर के ताले तोड़कर 31 हजार नकद सहित चांदी के जेवर चोरी, 10-12 संदिग्ध CCTV में कैद
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हनुमान कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोल दिया। बदमाश घर के मुख्य गेट, कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर 31 हजार रुपए नकद, चांदी की पायल-बिछिया, अस्पताल की ड्रेस और आईडी कार्ड सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।