भोगांव: भोगांव में मिशन समाधान के विशेष शिविर में डीएम ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
औद्योगिक क्षेत्र भोगांव में यू.पी.सीडा. के आवंटियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित "मिशन समाधान" विशेष शिविर में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा करते हुए एक-एक समस्या पर गंभीरता से चर्चा की तथा उनके त्वरित निस्तारण तारण के लिए स्पष्ट, समयबद्ध निर्देश दिये।