UGC के नए कानून के विरोध में झुमरी तिलैया में निकला मशाल जुलूस, सवर्ण समाज ने बुलंद की आवाज
झुमरी तिलैया। UGC के नए कानून के विरोध एवं इसे रोल बैक करने की मांग को लेकर रविवार को झुमरी तिलैया में सवर्ण समाज की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए झंडा चौक पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस दौरान समाज के लोगों ने हाथों में मशाल लेकर एकता, अधिकार, सम्मान एवं समान अवसर की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने UGC के नए कानून को लेकर अपना विरोध जताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।
जुलूस में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के अभिभावक, युवा एवं अन्य लोग शामिल हुए। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकजुटता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
Koderma, Kodarma | Sep 6, 2026