अनूपपुर: ग्राम भोलगढ़ में हाथी से मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, दोषी वन अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर भोलगढ़ में रविवार की दोपहर हाथी के हमले में महिला प्रेमवती पाव की मौत और सोमवार को हुए पीएम के बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। जहां पुलिस अभिरक्षा में दोपहर एंबुलेंस से गांव लेकर पहुंचे शव को वाहन से उतारने से भी इंकार कर दिया। हालात यह बने की कोतवाली पुलिस और वन अधिकारियों गांव पहुंच गए,जहां ग्रामीणों को समझाया गया ।