देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुधेर व बेरदहा में जे के समूह के उत्खनन प्रोजेक्ट की पर्यावरणीय जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने बिना पूर्व सूचना और बिना ग्रामसभा की मंजूरी के सुनवाई की तैयारी की, जिससे हजारों लोग भड़क उठे। सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के रतीभान प्रसाद और पूर्व जिला सचिव मौके पर पहुंचे।