मखदुमपुर: नौगढ़ गांव के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन
शुक्रवार के दिन 12 बजे मखदुमपुर प्रखंड के नौगढ़ गांव स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे गांव का माहौल भक्ति में बन गया ।मौके पर स्वामी रामप्रवेश जी महाराज के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।मौके पर लोगों ने सुंदरकांड कांड का सामूहिक पाठ किया।