औरैया: जिलाधिकारी नियुक्त होने के बाद बृजेश कुमार ने ट्रेजरी पहुंचकर लिया चार्ज, बोले- 12 बजे तक अधिकारी सुनें जनता की समस्याएं
जनपद में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के मैनपुरी स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात विशेष सचिव लखनऊ को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार की शाम उन्होंने दिबियापुर रोड स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।