जशपुर: कुनकुरी में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, नालंदा परिसर से हाईटेक पढ़ाई और ईब नदी पर बनेगा आधुनिक पुल
कलेक्टर रोहित व्यास ने कुनकुरी क्षेत्र में निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नालंदा परिसर, विसर्जन तालाब और ईब नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का जायजा लेते हुए कहा कि ये परियोजनाएं जिले के शिक्षा, पर्यटन और यातायात विकास को नई दिशा देंगी। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से शुक्रवार की शाम