उचकागांव: मीरगंज थाना मोड़ के पास से एक बोलेरो महिंद्रा पिकअप को 233. 28 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
गोपालगंज उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान में एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज थाना मोड़ के पास से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ जब्त किया है। इस दौरान मौके से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।