भानपुरा: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी विजय कुमार यादव, थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया।