हाथरस: पत्रकार की हत्या के घटना स्थल बीएच मिल के पास आटा/चूर्ण फैक्ट्री को पुलिस ने किया सीज, शेष अभियुक्तों की तलाश जारी
अवगत कराना है कि पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू निवासी मौहल्ला दिल्ली वाला सदर कोतवाली की हत्या के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत है। उक्त अभियोग में प्रकाश मे आये 10 अभियुक्तों को अबतक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमे सक्रिय हैं।