बाहरी जिले में जन सुनवाई शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया गया। सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक पश्चिम विहार, नांगलोई, सुल्तान पुरी और मंगोल पुरी में आयोजित इन शिविरों में नागरिकों ने पुलिस के साथ अपनी समस्याएं साझा की। एसीपी और एसएचओ के नेतृत्व में यह पहल पारदर्शिता और जनता-पुलिस विश्वास को बढ़ाने में सफल रही।