बोध गया: NIELIT के निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण का हुआ समापन, 240 युवाओं को मिला प्रमाण पत्र
Bodh Gaya, Gaya | Jun 24, 2026 राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा संचालित निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के तहत सर्टिफाइड डाटा एंट्री एंड ऑफिस असिस्टेंट, वेब डेवलपर तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन अकाउंटिंग एंड पब्लिशिंग असिस्टेंट जॉब रोल में कुल 240 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।