अनूपपुर: जिले में 25 जून को होगा ‘छात्रों की गूंज’ जन संवाद कार्यक्रम
जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोज़गारी के मुद्दे उठाए गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं, परिणामों में देरी और रोजगार की कमी से छात्र-युवा परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत 25 जून 2026 को शुरू होगा ।