दुधि: दुद्धी में अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई, प्रशासन ने जाम की समस्या पर दी अंतिम चेतावनी
सोनभद्र के दुद्धी नगर में सड़क की दोनों पटरियों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख्त कार्रवाई करेगा। बाजार और मुख्य मार्गों पर दुकानदारों व अन्य लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।