गाज़ीपुर: अवैध हथियार के साथ अवनीश यादव को गिरफ्तार किया गया, मुखबीर की सूचना पर कासिमाबाद पुलिस ने की घेराबंदी
गाजीपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कासिमाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।