पलिया: संपूर्णा नगर के पास बाघ ने ग्रामीण पर किया हमला, ग्रामीण की हुई मौत, जिम्मेदारों पर उठे सवालिया निशान
लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र में चीमा फॉर्म के पास बाघ के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।