झज्जर: बेरी के एसडीएम रविंद्र मलिक ने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मुख्य मेले के आयोजन को लेकर कर्मचारियों की ली बैठक
नवरात्रों में बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में मुख्य मेले के आयोजन को लेकर बेरी के एसडीम रविंद्र मलिक ने प्रशासन और मंदिर कमेटी के अधिकारियों की बैठक ली है l मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसको लेकर बैठक के दौरान अधिकारियों को और मंदिर कमेटी को विशेष दिशा निर्देश भी दिए गए हैं l