अररिया: पुरेनी गांव में बिहार सरकार की जमीन पर मिट्टी कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्ष से चार लोग घायल
Araria, Araria | Apr 26, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के पुरेनी गांव में बिहार सरकार की जमीन पर मिट्टी कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट कि घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से शनिवार को रात 11 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया।