प्रयागराज: जिलाधिकारी कार्यालय पर डिजिटल अटेंडेंस के विरोध में शिक्षकों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
आज सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर,सभी संघ के पदाधिकारी तथा सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने एकजुट होकर शासन को अपनी एकता दिखाई,इस दौरान शिक्षकों ने अपील किया,कि जब तक प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता,तथा समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान नहीं होगा तब तक एकजुट होकर विरोध जताएंगे।