प्रयागराज: 5 दिन बंद रहने के बाद आज सोमवार को खुला इलाहाबाद हाईकोर्ट,सैकड़ो मामलों की हुई सुनवाई
पांच दिन बंद रहने के बाद आज सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट खुला,ऐसे में वादकारियों को बड़ी राहत मिली है, दरअसल इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार शुक्रवार तक चला था,हालांकि शाम को बार एसोसिएशन ने ऐलान किया था कि आगे का कार्य बहिष्कार स्थगित करते हैं,इसके बाद शनिवार तथा रविवार की वजह से हाई कोर्ट बंद रहा है, सैकड़ो मामलों की सुनवाई की गई है।