प्रयागराज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिलाधिकारी द्वारा फूड टेस्टिंग लैब के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच मौके पर ही किए जाने हेतु फूड सेफ्टी ऑन व्हील के दृष्टिगत मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब रवाना किया गया,मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के संचालक द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच मौके पर करके दिखाया गया।