प्रयागराज: चोरी के अभियोग से संबंधित अभियुक्त को थाना धूमनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
प्रयागराज के थाना धूमनगंज पुलिस द्वारा मो0 हसीन पुत्र मो0 जमीर निवासी कसारी मसारी थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज सोमवार को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार किया गया।उसके कब्जे से 02 झुमका (पीली धातु) व चोरी के सामान को बेचने से प्राप्त रुपयों में से बचे 250/- रुपये बरामद किये गये।