भदेसर: भादसोड़ा चौराहे पर सांवलियाजी मंदिर के सामने खड़े कंटेनर में घुसा सीमेंट भरा ट्रक, केबिन चकनाचूर, चालक गंभीर घायल
बुधवार रात 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भादसोड़ा चौराहे पर सांवलियाजी प्राकट्य स्थल मंदिर के सामने खड़े कंटेनर में सीमेंट से भरा ट्रक पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक भरत मेघवाल उसमें फंस गया। सूचना पर पहुंची क्रेन और ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक का एक पैर टूट गया। प्राथमिक उ