झींकपानी: झिकपानी में आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने पर आपत्ति जताई
युवा महा सभा के जिला अध्यक्ष शेरसिंह बिरुआ ने टाटा बाईपास चौक पर पद्म श्री दिशुम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा लगाने की आपत्ति जताते हुए कहा कोल्हान वीर शहीदों की भूमि है, टाटा बाईपास सहित महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल कोल्हान के किसी वीर शहीद या भूमिपुत्र महान विभूति की प्रतिमा स्थापित हो ताकि इस क्षेत्र के इतिहास और स्थानीय महापुरुषों का सम्मान मिल सके