बालाघाट: बेनामी ज़मीन सौदों पर आयकर का छापा, बालाघाट में दूसरे दिन भी जांच जारी
जिले में बेनामी संपत्ति और आदिवासी जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। भोपाल और जबलपुर से पहुंची संयुक्त टीम ने वारासिवनी क्षेत्र में एक आदिवासी युवक और उससे जुड़े प्रॉपर्टी ब्रोकरों के ठिकानों पर दबिश देकर गहन जांच की। जानकारी के मुताबिक, वारासिवनी निवासी गणेश नामक आदिवासी युवक के नाम पर करोड़ों रु