हनुमानगढ़: जंक्शन के सुरेशिया में अवैध देसी पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था आरोपी
हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया में पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार गश्त कर रही पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।