धनघटा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विधायक गणेश चौहान की शिष्टाचार भेंट, धनघटा के विकास से जुड़ी 14 प्रमुख मांगें रखीं
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चौहान ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी बाबा बैजूनाथ धाम कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए 14 प्रमुख मांगें प्रस्तुत की गईं।