बहराइच: गोलवा घाट के पास मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट, एक युवक को पैर में लगी गोली, दूसरा युवक हुआ घायल
बहराइच जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोलवा घाट के पास स्कार्पियो और i20 कार सवार युवको ने जमकर मारपीट की, जिसमें एक युवक घायल हो गया और दूसरे के पैर में गोली मारी गई। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के गोलवा घाट के पास हुई। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आरोपी कार सवार फरार हो गए हैं। पुलिस टीम मौके पर मामले की जांच कर रही है।