पटना ग्रामीण: सांसद अश्वनी चौबे ने कहा- 14 नवंबर को बिहार की जनता, बिहार और दिल्ली के नटवरलाल को बक्सर की मोटी रस्सी से देगी फांसी
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को दिल्ली और बिहार का नटवरलाल बताया है। अश्विनी चौबे ने शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे कहा कि 14 नवंबर को बिहार की जनता इन्हें बक्सर की मोटी रस्सी से फांसी की सजा देगी। मौके पर उन्होंने जो भी कहा कि कांग्रेस और राजद कि जब-जब सरकार रही उन्होंने अपराधियों का भी राजनीतिकरण किया है।