पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने पूर्व विधायक सीताराम यादव और उनके पुत्र को पार्टी से बाहर किया
मधुबनी जिले के खजौली विधानसभा राजद से पूर्व विधायक रहे सीताराम यादव सहित उनके पुत्र को पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी मुकुन्द सिंह के द्वारा शुक्रवार को इस आशय का पत्र जारी किया गया है।