सदर: एक माह के सेवा पखवाड़ा का समापन, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में हुआ पौधरोपण
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से चल रहे एक माह के सेवा पखवाड़ा अभियान का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने अपनी टीम के साथ पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पौधरोपण किया।