बंडा: ग्राम झागरी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, पहले दिन निकली कलश यात्रा
Banda, Sagar | Jun 1, 2026 ग्राम झागरी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकों लेकर सोमवार को शाम चार बजे गाँव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गाँव के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। इसके पश्चात कलश यात्रा कथा स्थल पहुँची। जहाँ भागवताचार्या पंडित अरविंद भूषण जी महाराज ने श्री गणेश पूजन के बाद श्रीमद् भागवत कथा प्रारम्भ की।